ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

बेहतर प्रशासनिक कार्य के लिए हजारीबाग SP अमन कुमार सम्मानित

Shashi Kant 15 Aug 2026, 10:51 AM 187 views
बेहतर प्रशासनिक कार्य के लिए हजारीबाग SP अमन कुमार सम्मानित
कमिश्नर विजय गुप्ता ने पुलिसिंग और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की
हजारीबाग। बेहतर प्रशासनिक कार्य, प्रभावी पुलिसिंग एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के लिए हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कमिश्नर विजय गुप्ता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कमिश्नर ने पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और जनहित से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, समाजसेवी अभिषेक कुमार ने भी एसपी अमन कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करना भी है। अभिषेक कुमार ने कहा कि एसपी अमन कुमार के बेहतर प्रशासनिक कार्य, जनहित के प्रति संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किए जाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से अधिकारियों का उत्साह बढ़ता है और अन्य पदाधिकारियों को भी ईमानदारी, जिम्मेदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।