⚡ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

दिव्यांग अरविंद यादव के हौसले को मिली नई रफ्तार

Shashi Kant 06 Oct 2026, 12:17 PM 182 views
दिव्यांग अरविंद यादव के हौसले को मिली नई रफ्तार
सांसद मनीष जायसवाल ने भेंट की इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल, संगठन के प्रति समर्पण को किया सम्मानित
कटकमसांडी/हजारीबाग। कटकमसांडी प्रखंड के पश्चिमी मंडल भाजपा महामंत्री और ग्राम उलांज निवासी अरविंद यादव के हौसले को नई रफ्तार मिली है। दोनों पैरों से दिव्यांग अरविंद यादव लंबे समय से बैसाखी के सहारे भाजपा संगठन के कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कर्मठता और समर्पण को देखते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल भेंट की। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि अरविंद यादव विपरीत परिस्थितियों के बावजूद संगठन और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल उनके आवागमन को आसान बनाने के साथ-साथ सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में भी सहायक होगी। उन्होंने इसे अरविंद यादव के संघर्ष, आत्मविश्वास और समर्पण के सम्मान का प्रतीक बताया। अरविंद यादव वर्षों से भाजपा संगठन से जुड़े हैं और दिव्यांगता को अपनी राह की बाधा नहीं बनने दिया। बैसाखी के सहारे संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। सांसद की ओर से दी गई यह सौगात उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ उनके मनोबल को भी बढ़ाने वाली पहल मानी जा रही है।