ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

बरकट्ठा में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

Shashi Kant 21 Jun 2026, 12:31 PM 72 views
बरकट्ठा में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार
पुलिस की छापेमारी में 5 ग्राम ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल बरामद
हजारीबाग पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरकट्ठा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर अरमानुल हक के नेतृत्व में तथा बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बरकट्ठा बाजार से बरवा जाने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क स्थित बुढ़िया माता मंदिर के समीप छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बरकट्ठा बाजार निवासी कुंदन कुमार पंडित को हिरासत में लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से 5 ग्राम ब्राउन शुगर, 11,400 रुपये नकद तथा एक मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद सामग्री को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध बरकट्ठा थाना कांड संख्या 96/26 दिनांक 20 जून 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी)/29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में डीएसपी सीसीआर अरमानुल हक, थाना प्रभारी बरकट्ठा आशीष कुमार भगत, पुलिस पदाधिकारी कन्हैया प्रसाद सहित बरकट्ठा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे...