ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Shashi Kant 16 Sep 2026, 12:47 PM 84 views
चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
बड़कागांव पुलिस की कार्रवाई, लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर बरामद
हजारीबाग/बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के महटिकरा गांव से चोरी हुए जॉन डियर ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के सौंस गांव निवासी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 की रात प्रमोद कुमार, पिता भुनेश्वर महतो, के घर से अज्ञात अपराधकर्मियों ने जॉन डियर ट्रैक्टर चोरी कर लिया था। घटना के संबंध में प्रमोद कुमार ने 19 जून को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 109/26, दिनांक 19.06.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद तकनीकी शाखा की मदद से संदिग्ध शाहरुख खान को 14 सितंबर को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर लोहरदगा जिले के कुडू थाना अंतर्गत ग्राम हेंजला टोला, कौवाखाप से चोरी किया गया जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद किया गया। बरामद ट्रैक्टर का चेचिस नंबर PY3029D747853 बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद 15 सितंबर 2026 को उचित पुलिस मार्गरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई और अनुसंधान में जुटी है।