ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

चतरा में पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ के बाद 6 अपहृत ग्रामीण सकुशल मुक्त, 5 अपराधी गिरफ्तार

Shashi Kant 20 Jun 2026, 08:15 AM 39 views
चतरा में पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ के बाद 6 अपहृत ग्रामीण सकुशल मुक्त, 5 अपराधी गिरफ्तार
खुद को एमसीसी उग्रवादी बताकर किया था अपहरण, फिरौती मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़
खुद को एमसीसी उग्रवादी बताकर किया था अपहरण, फिरौती मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ चतरा, प्रतिनिधि। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित हडगड़ी जंगल में छह ग्रामीणों के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी अपहृत ग्रामीणों को सकुशल मुक्त करा लिया है, जबकि घटना में शामिल छह अपराधियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने खुद को एमसीसी उग्रवादी बताते हुए हथियार के बल पर छह ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। अपहृतों की रिहाई के बदले अपराधियों ने एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सिमरिया नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा हडगड़ी जंगल में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और अपराधियों पर दबाव बनाया। पुलिस की घेराबंदी और बढ़ते दबाव को देखकर अपराधी अपहृत ग्रामीणों को छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार गंझू और सतीश कुमार गंझू समेत अन्य अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से तीन देशी बंदूक, एक पिस्टलनुमा लाइटर, एक गुप्ती, तीन लूटे गए मोबाइल फोन, एक अन्य मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।