ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

गड्ढों में मलबा भरकर सड़क मरम्मत! नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल

Shashi Kant 24 Jun 2026, 04:16 AM 47 views
गड्ढों में मलबा भरकर सड़क मरम्मत! नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल
जिला मोड़–इंद्रपुरी चौक और आनंदा चौक–पानी टंकी रोड पर चल रहा भराई कार्य, स्थायित्व को लेकर चिंतित हैं लोग
हजारीबाग: शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। एनएच-522 के जिला मोड़ से इंद्रपुरी चौक जाने वाले मार्ग तथा आनंदा चौक से पानी टंकी रोड तक बने गहरे गड्ढों को भरने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि, इस कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गड्ढों में सड़क निर्माण के मानक सामग्री की जगह निर्माण कार्यों से निकला मलबा, टूटी ईंटें, सीमेंट के टुकड़े और अन्य वेस्ट मटेरियल डाला जा रहा है। जब कार्य में लगे वाहन चालक से इस संबंध में पूछा गया तो उसने बताया कि यह काम हजारीबाग नगर निगम के निर्देश पर किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस तरह की अस्थायी भराई ज्यादा दिनों तक टिकाऊ साबित नहीं होगी और कुछ ही दिनों में सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो सकती है। लोगों ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से इस मामले में स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। शहरवासियों का सवाल है कि जब सड़क मरम्मत के लिए बजट और संसाधन उपलब्ध हैं, तो फिर गड्ढों की मरम्मत में मलबे का उपयोग क्यों किया जा रहा है। अब सभी की नजर नगर निगम के आधिकारिक स्पष्टीकरण पर टिकी हुई है।