ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

हजारीबाग की धरती पर युवा नेतृत्व का स्वागत, संगठनात्मक मजबूती का दिया संदेश

Shashi Kant 15 Sep 2026, 07:38 AM 260 views
हजारीबाग की धरती पर युवा नेतृत्व का स्वागत, संगठनात्मक मजबूती का दिया संदेश
जिला कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन
हजारीबाग, 13 सितंबर 2026। हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक के दौरान झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, हजारीबाग जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव सुंदरम जयस्वाल तथा प्रदेश सचिव विक्की कुमार का हजारीबाग की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला महासचिव युवा कांग्रेस हजारीबाग तथागत विजीत ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर तथागत विजीत ने कहा कि कुमार गौरव एवं सुंदरम जयस्वाल के नेतृत्व में झारखंड युवा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं और आवाज को उचित मंच प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। तथागत विजीत ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रभावी नेतृत्व पर निर्भर करती है। युवा कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के प्रयासों से आने वाले समय में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव एवं जिला प्रभारी सुंदरम जयस्वाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ युवा कांग्रेस आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी। कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। संदेश: युवा कांग्रेस मजबूत—युवा आवाज बुलंद। कांग्रेस का संकल्प, युवाओं के साथ।