ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

ईचाक में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Shashi Kant 21 May 2026, 02:01 PM 57 views
ईचाक में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
ईचाक में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
ईचाक में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार 52 ग्राम ब्राउन शुगर, छह मोबाइल बरामद; हजारीबाग तक फैला था नेटवर्क हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईचाक थाना क्षेत्र के ग्राम लोटवा जंगल से ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर एवं छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 20 और 21 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक ईचाक क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के लिए लोटवा जंगल के रास्ते आने वाले हैं। सूचना के बाद एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार और मुकेश कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थ की जांच ड्रग डिटेक्शन किट से की गई, जिसमें ब्राउन शुगर होने की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क ईचाक, पदमा, बरही और हजारीबाग तक फैला हुआ है। आरोपी चतरा जिले के सप्लायरों से कम कीमत पर ब्राउन शुगर खरीदकर अधिक दाम में विभिन्न क्षेत्रों में बेचते थे। पुलिस के अनुसार तस्करों ने आपसी संपर्क और अवैध कारोबार संचालन के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा था। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी इस मामले में ईचाक थाना कांड संख्या 91/26 दर्ज करते हुए आरोपियों पर BNS एवं NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी स्वयं नशा नहीं करते थे, बल्कि ब्राउन शुगर सप्लाई का नेटवर्क संचालित करते थे। मामले से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।