ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

कोनार नदी तट और श्मशान भूमि पर कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों में आक्रोश

Shashi Kant 20 Jun 2026, 06:05 AM 89 views
कोनार नदी तट और श्मशान भूमि पर कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों में आक्रोश
प्रशासन की जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही, दोषियों की पहचान में जुटी टीम
हजारीबाग, हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत खपरियावां पंचायत में कोनार नदी की सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक श्मशान घाट की जमीन पर कथित अतिक्रमण के प्रयास का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा कोनार नदी तट और श्मशान भूमि की लगभग 70 फीट जमीन पर ट्रेंच (खाई) काटकर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही उन्हें इस गतिविधि की जानकारी मिली, वे एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। लोगों का कहना है कि यह भूमि सार्वजनिक उपयोग की है तथा श्मशान घाट से जुड़ी होने के कारण इसका सामाजिक और धार्मिक महत्व भी है। ऐसे में इस प्रकार का अतिक्रमण न केवल सरकारी संपत्ति पर कब्जे का प्रयास है, बल्कि ग्रामीणों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है। मामले की सूचना मिलने पर अंचल कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान अंचल अमीन उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच एवं भूमि मापी में ग्रामीणों की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई है। मापी के दौरान यह सामने आया कि कोनार नदी की लगभग 70 फीट भूमि पर ट्रेंच काटे जाने के प्रमाण मिले हैं। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित अतिक्रमण प्रयास के पीछे कौन लोग शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।