ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

कर्तव्यनिष्ठ ट्रैफिक जवानों को मिला सम्मान

Shashi Kant 16 Aug 2026, 04:09 PM 183 views
कर्तव्यनिष्ठ ट्रैफिक जवानों को मिला सम्मान
सुनील प्रजापति बने ‘बेस्ट जवान’, राजन कुमार पासवान को ‘बेस्ट टर्नआउट’ का पुरस्कार
हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक जवानों का मनोबल बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करने की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में इस सप्ताह भी यातायात व्यवस्था में बेहतर योगदान देने वाले जवानों को सम्मानित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर एवं थाना प्रभारी यातायात द्वारा इस सप्ताह सुनील प्रजापति को ‘बेस्ट जवान ऑफ द वीक’ तथा राजन कुमार पासवान को ‘बेस्ट टर्नआउट ऑफ द वीक’ पुरस्कार प्रदान किया गया। अधिकारियों ने दोनों जवानों को उनकी लगन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले जवानों को लगातार सम्मानित किए जाने से उनका मनोबल बढ़ता है। साथ ही, इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। बताया गया कि पिछले सप्ताह उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुष कुमार और पीताम्बर गोप को सम्मानित किया गया था। विभाग की यह पहल आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।