ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

मटियाला जंगल में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

Shashi Kant 29 Jul 2026, 11:22 AM 215 views
मटियाला जंगल में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
गोविंदपुर पुलिस जांच में जुटी, पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
धनबाद (गोविंदपुर): गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मटियाला जंगल में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी गोविंदपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि स्थानीय सूत्रों का दावा है कि शव बस्तीपुर निवासी एक युवक का हो सकता है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।