ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

पबरा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 पीस शराब बरामद

Shashi Kant 09 Sep 2026, 03:08 AM 109 views
पबरा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 पीस शराब बरामद
छापेमारी के दौरान भागने लगा दुकानदार, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा; विदेशी शराब बेचने के आरोप में भेजा गया न्यायिक हिरासत में
हजारीबाग। पेलावल ओपी पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पबरा गांव में एक दुकान से कुल 55 पीस अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक नरेश राम, पिता चरण राम, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एसपी हजारीबाग को सूचना मिली थी कि पबरा गांव में एक दुकान के माध्यम से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय हजारीबाग के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने पबरा स्थित नरेश राम की दुकान पर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही नरेश राम मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई, जहां से बिना वैध कागजात के विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब में 31 पीस विदेशी शराब और 24 पीस बीयर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी में पुलिस के कई पदाधिकारी व जवान शामिल रहे।