ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

पति की मौत के बाद मिली नौकरी, सुशीला कुमारी को मिला नया सहारा

Shashi Kant 23 Jun 2026, 12:58 PM 93 views
पति की मौत के बाद मिली नौकरी, सुशीला कुमारी को मिला नया सहारा
डीसी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, सहयोग करने वालों के प्रति जताया आभार
हजारीबाग: दारू प्रखंड के ईरगा गांव निवासी सुशीला कुमारी के जीवन में संघर्षों के बीच एक नई उम्मीद की किरण जगी है। पति के निधन के करीब तीन माह बाद उन्हें सदर अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिली। जिला समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त (डीसी) ने सुशीला कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सुशीला कुमारी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें रोजगार का अवसर प्रदान किया, जिससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने विशेष रूप से दारू प्रखंड के बीडीओ, अंचल अधिकारी तथा इस प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। सुशीला कुमारी ने कहा कि पति की असमय मृत्यु के बाद परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा था, लेकिन प्रशासनिक सहयोग और समाज के लोगों के समर्थन से उन्हें न्याय और रोजगार दोनों प्राप्त हुए। उन्होंने युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार का भी विशेष रूप से आभार जताया। सुशीला ने कहा कि न्याय मिलने तक रिंकू कुमार ने हर कदम पर उनका साथ दिया और लगातार उनका हौसला बढ़ाते रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बताया।