झारखंड
⚡ BREAKING
रांची में यशोदा हॉस्पिटल्स की बड़ी पहल, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं अब और करीब
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, लंग ट्रांसप्लांट, ECMO सपोर्ट और रीजेनरेटिव मेडिसिन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी, झारखंड और पूर्वी भारत के मरीजों को मिलेगा लाभ।
रांची। संवाददाता
झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हैदराबाद के प्रसिद्ध यशोदा हॉस्पिटल्स ने शुक्रवार को रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के आधुनिक एवं अत्याधुनिक इलाज से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अब झारखंड और पूर्वी भारत के मरीजों को इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, लंग ट्रांसप्लांट, ECMO सपोर्ट और रीजेनरेटिव मेडिसिन जैसी विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं का लाभ अधिक सुलभ तरीके से मिल सकेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशोदा हॉस्पिटल्स के डिप्टी जनरल मैनेजर उदय भास्कर और ट्रांसप्लांट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. तपस्वी कृष्णा कट्रागडा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि फेफड़ों से जुड़ी जटिल और गंभीर बीमारियों के इलाज में आधुनिक तकनीकों का उपयोग मरीजों के बेहतर उपचार और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अस्पताल की ओर से बताया गया कि इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के माध्यम से बिना बड़े ऑपरेशन के कई जटिल फेफड़ों की समस्याओं का उपचार संभव है। वहीं, गंभीर मरीजों के लिए ECMO सपोर्ट और जरूरतमंद मरीजों के लिए लंग ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा रीजेनरेटिव मेडिसिन के जरिए नई चिकित्सा तकनीकों पर भी कार्य किया जा रहा है।
यशोदा हॉस्पिटल्स ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उनका उद्देश्य झारखंड और पूर्वी भारत के मरीजों को उच्च स्तरीय एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके क्षेत्र के नजदीक उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर इलाज के लिए मरीजों और उनके परिजनों को अनावश्यक रूप से हैदराबाद या अन्य महानगरों का रुख न करना पड़े।
अस्पताल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि इस पहल से झारखंड के मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिलेगा और गंभीर फेफड़ों की बीमारियों के उपचार में नई उम्मीद जगेगी।