ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

राहुल दुबे गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Shashi Kant 23 May 2026, 06:14 AM 57 views
राहुल दुबे गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लोहसिंघना थाना क्षेत्र से हथियार के साथ गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बड़ी घटना की साजिश नाकाम
राहुल दुबे गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई लोहसिंघना थाना क्षेत्र से हथियार के साथ गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बड़ी घटना की साजिश नाकाम हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 मई 2026 की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के रोतरा गांव में राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोतरा स्थित नगर निगम डंपिंग यार्ड के पास छापेमारी कर जियाउल रहमान उर्फ मोजमिल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पगमिल, आजाद नगर, पेलावल का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, पांच खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रेलवे साइडिंग में लेवी वसूली और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।