ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

संत अरविंदो एकेडमी में प्रिंसिपल नियुक्ति को लेकर विवाद गहराया

Shashi Kant 08 Jul 2026, 01:47 PM 220 views
संत अरविंदो एकेडमी में प्रिंसिपल नियुक्ति को लेकर विवाद गहराया
अध्यक्ष ने नियुक्ति प्रक्रिया पर उठाए सवाल, नई 16 सदस्यीय समिति ने राखी मिश्रा को बनाया प्रिंसिपल
रांची: संत अरविंदो एकेडमी में प्रिंसिपल की नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में स्कूल प्रबंधन समिति एवं अरविंदो समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार साहू ने मैनेजर राजकुमार साहू पर नियमों की अनदेखी करते हुए एकतरफा ढंग से प्रिंसिपल नियुक्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 7 जून को बुलाई गई प्रबंधन समिति की बैठक के एजेंडे में प्रिंसिपल नियुक्ति का कोई उल्लेख नहीं था। अनुज कुमार साहू के अनुसार, बैठक में तीन सदस्य अनुपस्थित थे, जबकि दो ऐसे लोगों को सदस्य बनाया गया था जिनके बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत नहीं हैं। उनका आरोप है कि अध्यक्ष और सचिव की अनुपस्थिति में मात्र दस मिनट के भीतर प्रिंसिपल की नियुक्ति कर दी गई, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि अध्यक्ष और सचिव की अनुपस्थिति में मैनेजर को इस तरह का निर्णय लेने का अधिकार कैसे प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बाद 5 जुलाई को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें अधिकांश सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नई 16 सदस्यीय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। नई समिति में शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। समिति ने सर्वसम्मति से वर्ष 2017 से विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत राखी मिश्रा को विद्यालय का नया प्रिंसिपल नियुक्त करने का निर्णय लिया। प्रेस वार्ता में अनुज कुमार साहू ने यह भी कहा कि विद्यालय की भूमि से संबंधित वैध दस्तावेज वर्ष 2051 तक प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि नई समिति का उद्देश्य विद्यालय में पारदर्शी प्रशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रिंसिपल राखी मिश्रा सहित कई शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे तथा नई समिति के निर्णय का समर्थन किया। (नोट: यह समाचार प्रेस वार्ता में दिए गए आरोपों और दावों पर आधारित है। इस मामले में मैनेजर राजकुमार साहू का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।)