ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

Shashi Kant 13 Jul 2026, 04:44 PM 224 views
77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की
हजारीबाग, 13 जुलाई। सामाजिक वानिकी प्रमंडल, हजारीबाग की ओर से सोमवार को बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम अमनारी में 77वें वन महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत 'एक पेड़ माँ के नाम अभियान 3.0' के तहत विधायक द्वारा मखचंदन का पौधा लगाकर की गई। इस अवसर पर विधायक अमित कुमार यादव ने ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में वन एवं वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी लोगों से अपनी माता के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक वानिकी प्रमंडल, हजारीबाग के वन प्रमंडल पदाधिकारी अजय कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ-साथ वनों की सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए भविष्य के लिए हरित वातावरण बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडे, जिला परिषद सदस्य राम प्रसाद कुशवाहा, उप प्रमुख रवि कुमार बर्नवाल, भराजो मुखिया स्वास्तिका कुमारी, समाजसेवी डी.एन. सिंह, छोटन प्रसाद, प्रभारी वनपाल गौतम कुमार साहू, प्रधान वनरक्षी प्रदीप कुमार दास, राजकुमार कुमार कुशवाहा, अंकित सुमन, विनोद बेसरा, संतोष महतो, नीरज तिवारी, पार्वती कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।