ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए

Shashi Kant 20 Jul 2026, 10:30 AM 159 views
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए
1654 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 किया क्वालीफाई, 174 से अधिक के मेडिकल कॉलेज में चयन की संभावना
रांची। नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाने के लिए शनिवार को बायोम इंस्टीट्यूट की ओर से भव्य 'नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफल छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ विजय रैली निकाली। नगड़ा टोली स्थित संस्थान परिसर से निकली रैली हरिओम टावर तक पहुंची, जबकि शिवपुरी, हिनू स्थित शाखा से निकली रैली हिनू चौक तक गई। पूरे मार्ग में विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धि पर अभिभावकों व शिक्षकों ने खुशी जताई। संस्थान ने इस वर्ष भी नीट यूजी परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किए हैं। बायोम के 42 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 174 से अधिक विद्यार्थियों के मेडिकल कॉलेज में चयन की संभावना है। इस वर्ष संस्थान से कुल 1865 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1654 विद्यार्थियों ने सफलता पूर्वक क्वालीफाई किया। संस्थान के टॉप प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अक्षय सिन्हा (रैंक-224, EWS), श्रेया सुमन (359, EWS), अपर्णा (462, EWS), अमृत राज (765, EWS), साकिब अहमद (815, OBC), जतिन कुमार (883, EWS), अक्षत प्रेम (1074, जनरल), सुमित (1422, OBC), मयंक राज (1607, OBC), हर्ष कुमार (1658, OBC), अंकित (2304, OBC), आसिफ रज़ा (2698, OBC), तरुण तेजपाल (3036, OBC), ऋषिका पांडे (3038, जनरल), हर्षवर्धन (3117, OBC), आयुष सिंह (ST रैंक-108), अमृता (3270, जनरल), शिवम कुमार (3376, OBC), श्रेया झा (3480, जनरल), ऋषभ तिवारी (3509, जनरल), दीपा कुमारी (3896, OBC), रोहनप्रीत (4019, जनरल), आकांक्षा कुमारी (4185, जनरल) और ऋषभ कुमार (4321, OBC) शामिल हैं। इसके अलावा भी कई विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित पढ़ाई, टेस्ट सीरीज, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान का अनुशासित माहौल और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता का प्रमुख आधार रहा। बायोम इंस्टीट्यूट के निदेशक पंकज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक सक्षम और संवेदनशील डॉक्टर बनने के लिए मजबूत शैक्षणिक आधार प्रदान करना है।