ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

चुटूपालू घाटी में फिर बेकाबू हुआ ट्रेलर, तीन कारों को मारी टक्कर

Shashi Kant 11 Jul 2026, 06:12 AM 205 views
चुटूपालू घाटी में फिर बेकाबू हुआ ट्रेलर, तीन कारों को मारी टक्कर
सुबह गैस टैंकर दुर्घटना के बाद फिर हादसा, ब्रेक फेल होने से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
रामगढ़-रांची मार्ग स्थित चुटूपालू घाटी में शनिवार को एक के बाद एक दो सड़क दुर्घटनाओं ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यातायात प्रभावित रहा। इसी दौरान करीब सुबह 9:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर का ब्रेक फेल हो जाने से उसने तीन कारों को अपनी चपेट में ले लिया। संयोगवश इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार, शनिवार अहले सुबह एलपीजी गैस लेकर जा रहा एक टैंकर चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर फंस गया। टैंकर के बीच सड़क में खड़े होने से कई घंटों तक छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और दोपहर तक टैंकर को हटाकर यातायात को सामान्य कराया। इसी बीच लगभग सुबह 9:30 बजे छत्तीसगढ़ से आ रहा ट्रेलर (सीजी-10-एस-1519) घाटी में उतरते समय ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की भरसक कोशिश की, लेकिन ट्रेलर ने तीन कारों को टक्कर मार दी। हादसे में मारुति डिजायर (जेएच-02बीजेड-6481) और हुंडई क्रेटा (जेएच-02बीएन-4677) समेत तीन वाहन उसकी चपेट में आ गए। दोनों कारों को भारी क्षति पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया। राहत की बात यह रही कि दोनों दुर्घटनाओं में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। चुटूपालू घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं एक बार फिर इस मार्ग पर सुरक्षित एवं सतर्क वाहन संचालन की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं।