ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

चुट्टुपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर का कहर, 10 वाहनों को मारी टक्कर

Shashi Kant 01 Jul 2026, 09:46 AM 400 views
चुट्टुपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर का कहर, 10 वाहनों को मारी टक्कर
ब्रेक फेल होने से करीब दो किलोमीटर तक अनियंत्रित दौड़ा ट्रेलर, 15–20 लोग घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त
रामगढ़/हजारीबाग: रामगढ़ जिले की चुट्टुपालू घाटी में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 10 बजे एक ट्रेलर का ब्रेक फेल होने के बाद वह अनियंत्रित होकर लगभग दो किलोमीटर तक दौड़ता रहा और रास्ते में चल रहे करीब 8 से 10 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 से 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर ने पीछे से कई वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना की चपेट में पांच कार, दो मोटरसाइकिल, एक तीन पहिया वाहन तथा एक बस भी आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया गया। चुट्टुपालू घाटी को पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। यहां भारी वाहनों के ब्रेक फेल होने और तेज रफ्तार के कारण समय-समय पर गंभीर सड़क हादसे होते रहे हैं। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर घाटी में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने, भारी वाहनों की नियमित जांच तथा प्रभावी यातायात नियंत्रण की मांग उठाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में ट्रेलर का ब्रेक फेल होना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।