झारखंड
⚡ BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सांसद सेवा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
सांसद मनीष जायसवाल ने किया माल्यार्पण, राष्ट्र की एकता और जनसेवा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
हजारीबाग। अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सांसद मनीष जायसवाल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनकल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता के लिए जो विचार प्रस्तुत किए थे, उन्हें वर्तमान केंद्र सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के माध्यम से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, पूनम साव, भगवान केशरी, अजय मेहता, अनूप कुमार, सुमन गिरी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, विक्रमादित्य, राजेंद्र पासवान, पीयूष राणा, कपिलदेव सिंह, परमानंद तिवारी, मुकेश साव, सुनील सिंह, नौसाद आलम, नजरुल अंसारी, आफताब आलम, ललिता देवी, सबिता देवी, निर्मल कुमार, सोनू यादव, अमित कुमार, रामानंद गिरी, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रूपम ओझा, राजेश राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।