ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

हजारीबाग में शक्ति अभियान-झारखंड वर्कशॉप का आयोजन

Shashi Kant 28 Aug 2026, 03:13 AM 138 views
हजारीबाग में शक्ति अभियान-झारखंड वर्कशॉप का आयोजन
महिला अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
हजारीबाग, 27 अगस्त। हजारीबाग में इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से शक्ति अभियान-झारखंड वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडियन यूथ कांग्रेस की झारखंड सह-प्रभारी सुश्री प्रीति मांझी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में महिलाओं के हक, अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी सुंदरम जायसवाल, सह प्रभारी गुलाम तथा हजारीबाग जिला अध्यक्ष एमडी जाबिर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव ओम, जोयलीन, संगीता मेहता समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हजारीबाग युवा कांग्रेस के महासचिव तथागत विजीत एवं एमडी दानिश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्कशॉप को संबोधित करते हुए प्रीति मांझी ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना शक्ति अभियान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी केवल संख्या तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में उन्हें बराबरी की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर देश तक महिलाओं की आवाज को मजबूती देना और उन्हें नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी और समान अवसर जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण एवं उनके हक-अधिकार के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में तथागत विजीत ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, महिलाओं एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।