ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

हजारीबाग में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 243 वाहनों का चालान

Shashi Kant 10 Jul 2026, 03:30 PM 161 views
हजारीबाग में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 243 वाहनों का चालान
छड़वा नो एंट्री पोस्ट पर चला विशेष वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट और नो पार्किंग करने वालों पर सबसे अधिक कार्रवाई
हजारीबाग, 10 जुलाई। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छड़वा नो एंट्री पोस्ट के समीप व्यापक वाहन जांच की गई तथा लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। यह अभियान पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के लिए यातायात थाना प्रभारी, तीन पुलिस पदाधिकारी एवं 10 गृहरक्षकों की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। जांच के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर की गई। कुल 124 वाहन चालकों का बिना हेलमेट के चालान काटा गया। वहीं 36 वाहन चालक ट्रिपल लोडिंग करते पाए गए, जबकि 4 चालक मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाते पकड़े गए। इसके अलावा नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने पर 79 ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा और दूसरों की जान की रक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं, ट्रिपल लोडिंग से बचें, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।