झारखंड
⚡ BREAKING
इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ने डॉक्टर्स डे व चार्टर्ड डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
समाज और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित, सेवा भावना को सराहा
इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची (डिस्ट्रिक्ट 325) की ओर से 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड डे के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्षा नीता शेखर एवं सचिव शालिनी सिन्हा ने किया। समारोह का उद्देश्य चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के समाज के प्रति समर्पण, सेवा और उत्कृष्ट योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना था।
इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. एच. पी. नारायण को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ. दीपक चौहान, डॉ. प्रणव नारायण, डॉ. अंबुज श्रीवास्तव एवं डॉ. तान्या नारायण को भी चिकित्सा सेवा एवं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान क्लब की पूर्व अध्यक्षा दीपा चौहान, उपाध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष निशी श्रीवास्तव, आईएसओ अनीता जायसवाल सहित ज्योति तिवारी, अंबुजा शरण, कामिनी जी, रीता वर्मा, प्रीति वर्मा, कामिनी भारती, डॉ. मीना सहाय, डॉली दुबे, नीता सिंह, छवि प्रसाद एवं आशिमा रॉय समेत क्लब की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने-अपने क्षेत्रों में समाज के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायी है। अंत में क्लब की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार कार्य करते रहने की कामना की गई।