ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड

मोरांगी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

Shashi Kant 04 Jun 2026, 04:43 PM 42 views
मोरांगी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत
हजारीबाग की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम
हजारीबाग। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरांगी के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। मृतकों की पहचान केशुरा घुघलिया निवासी तौफिक अंसारी (पिता- रियासत अंसारी) तथा रेशमा (पिता- जेनुअल) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक से हजारीबाग की ओर जा रहे थे। मोरांगी के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक के नीचे आ गए। गंभीर चोट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार रेशमा हजारीबाग स्थित केबी महिला महाविद्यालय की छात्रा थी और अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं तौफिक अंसारी अपने पिता के इलाज के सिलसिले में हजारीबाग आया हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों किसी आवश्यक कार्य से बाइक पर निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।