ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

नीट परीक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, होटलों में चलाया सघन जांच अभियान

Shashi Kant 19 Jun 2026, 06:44 PM 52 views
नीट परीक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, होटलों में चलाया सघन जांच अभियान
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए होटल संचालकों को दिए गए आवश्यक निर्देश
हजारीबाग, प्रतिनिधि। आगामी नीट (NEET) परीक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर कोर्रा थाना क्षेत्र में स्थित विभिन्न होटलों और लॉजों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। जांच अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ सदर रूपक कुमार सिंह, डीएसपी सीसीआर अरमानुल हक एवं कोर्रा थाना प्रभारी ने किया। उनके साथ सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद थे। पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों में पहुंचकर वहां ठहरे लोगों के दस्तावेजों, पहचान पत्रों तथा होटल रजिस्टर की जांच की। साथ ही होटल प्रबंधन को आगंतुकों का पूरा रिकॉर्ड रखने और बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी कमरा उपलब्ध नहीं कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने होटल संचालकों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होता है या किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हजारीबाग पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान परीक्षा की गरिमा बनाए रखने और अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।