ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने स्व. स्नेह लता प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

Shashi Kant 10 Jul 2026, 02:06 PM 179 views
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने स्व. स्नेह लता प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
द्वादश संस्कार में शामिल होकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया याद
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को हज़ारीबाग के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने बचपन के मित्र एवं आईआरएस अधिकारी सत्यम प्रकाश की पूजनीय माताजी तथा हज़ारीबाग टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की पूर्व प्राचार्या स्वर्गीय श्रीमती स्नेह लता प्रसाद के द्वादश (बारहवीं) संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय स्नेह लता प्रसाद शिक्षा जगत की एक अनुकरणीय व्यक्तित्व थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, उत्कृष्ट नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण के माध्यम से अनेक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पित सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। मुन्ना सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। द्वादश संस्कार में परिजनों, शुभचिंतकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय श्रीमती स्नेह लता प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने उनके शिक्षा एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन शिक्षा, सेवा और संस्कारों का प्रेरणादायी उदाहरण था।