ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

रामगढ़ की प्रोबेशन अफसर और गृह रक्षक 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Shashi Kant 16 Jun 2026, 03:45 PM 295 views
रामगढ़ की प्रोबेशन अफसर और गृह रक्षक 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
अनुदान राशि बढ़ाने और सत्यापन रिपोर्ट भेजने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग की ट्रैप टीम ने की कार्रवाई
हजारीबाग/रामगढ़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ की प्रोबेशन अफसर और एक गृह रक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों पर सरकारी अनुदान राशि के सत्यापन और उसे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की पोना गांव निवासी त्रिवेद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिवार को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की अनुदान राशि मिलनी है। अनुदान राशि में वृद्धि और सत्यापन रिपोर्ट भेजने के लिए उन्होंने रामगढ़ की प्रोबेशन अफसर सिमरन कुमारी से संपर्क किया था। शिकायत के अनुसार, प्रोबेशन अफसर ने उन्हें अपने कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत से मिलने को कहा। आरोप है कि सुजीत ने सत्यापन प्रतिवेदन भेजने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एसीबी हजारीबाग से शिकायत की। एसीबी द्वारा तकनीकी जांच और सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद हजारीबाग एसीबी थाना कांड संख्या 05/2026 दिनांक 15 जून 2026 को दर्ज किया गया। मंगलवार 16 जून को एसीबी की ट्रैप टीम ने मजिस्ट्रेट और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए गृह रक्षक सुजीत पासवान को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि वह यह राशि प्रोबेशन अफसर सिमरन कुमारी के निर्देश पर ले रहा था। इसके बाद एसीबी ने प्रोबेशन अफसर सिमरन कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।