ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

स्कूल में चला कानूनी जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए गए उनके अधिकार

Shashi Kant 23 Jun 2026, 01:35 PM 71 views
स्कूल में चला कानूनी जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए गए उनके अधिकार
DLSA हजारीबाग के 90 दिवसीय अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर
बड़कागांव/हजारीबाग: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) हजारीबाग द्वारा संचालित 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत कांडतरी (सोनपुरा) पंचायत स्थित पीएम श्री स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग ध्रुव चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। शिविर में विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा, डायन-बिसाही प्रतिषेध अधिनियम, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, बाल श्रम निषेध कानून सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि कानून की जानकारी समाज में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकार मित्रों ने बताया कि छोटे-छोटे पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों का समाधान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से आपसी बातचीत एवं समन्वय द्वारा निःशुल्क कराया जा सकता है। जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता तथा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में महिलाओं को नालसा एवं झालसा की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। बताया गया कि इन सेवाओं के माध्यम से लोग घर बैठे कानूनी सलाह और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा अधिकार मित्र (पीएलवी) उमाशंकर महतो, प्रशांत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।