ब्रेकिंग
बायोम का नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन, 42 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, सुबह-शाम चलेंगी योग की कक्षाएं हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप धनबाद में बड़ा सड़क हादसा: छापेमारी से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, तीन घायल शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार 77वें वन महोत्सव में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
झारखंड ⚡ BREAKING

शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Shashi Kant 13 Jul 2026, 04:48 PM 271 views
शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
हथियार, लूटे गए आभूषण और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़, प्रतिनिधि। रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में अप्रैल 2026 में हुई चर्चित डकैती कांड के खुलासे में रामगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल शमशेर आलम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार, लूटे गए आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। इस संबंध में सोमवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती की घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई की। 12 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किए गए शमशेर आलम की निशानदेही पर 7.65 एमएम की एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल, करीब 370 ग्राम सोने जैसे दिखने वाले 22 आभूषण तथा लगभग 160 ग्राम चांदी जैसे दिखने वाले 9 आभूषण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ रामगढ़ सहित विभिन्न जिलों में डकैती, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में इससे पहले 24 अप्रैल 2026 को सात आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, एक कार, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। इसके बाद 10 मई को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर लगभग 1350 ग्राम चांदी और 49 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। मामले का मास्टरमाइंड विभाष पासवान उर्फ मृगेन्द्र पासवान जून 2026 में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। रिमांड के दौरान उससे भी लूटे गए आभूषण बरामद किए गए। रामगढ़ पुलिस के अनुसार इस कांड में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। जांच के दौरान कुल करीब 565 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण, दो पिस्टल, तीन मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल, एक कार, एक स्कूटी तथा चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि मामले के सभी आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं तथा संगठित अपराध और संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।